chandrapratapsingh

Aug 6, 20222 min

2024 की तैयारी 80 सीट हमारी के संकल्प लेगी BJP, वाराणसी में 3 दिन चलेगा शिविर

वाराणसी, 6 अगस्त 2022 : भाजपा पिछड़ा वर्ग तीन दिनों तक अपने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को पार्टी और सरकार की नीतियों से अवगत होंगे। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए 2024 के लिए ओबीसी मोर्चा की तरफ से उत्तर प्रदेश में " 24 की तैयारी 80 सीट हमारी" के संकल्प के साथ पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में लग जाने का आव्हान प्रशिक्षण शिविर में करने वाली है।

पार्टी की एक प्रेस कान्फ्रेंस शुक्रवार को सर्किट हाउस में आहूत की गई। इसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, ने बताया कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ की पावन धरती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपना तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होटल द-अमाया, कैंटोनमेंट नदेसर, वाराणसी में आहूत होने जा रहा है। जिसमें केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों वं प्रदेश सरकार के मंत्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्‍होंने बताया कि 7 अगस्त 2022 को उद्घाटन सत्र लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, एवं राज्यसभा सांसद के द्वारा किया जाएगा। उनके साथ हंसराज अहिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार का प्रथम सत्र रहेगा। द्वितीय सत्र में अनिल राजभर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग, के द्वारा लिया जाएगा।

तीसरे सत्र में अमरपाल मौर्य प्रदेश महामंत्री के द्वारा लिया जाएगा। चतुर्थ सत्र नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के द्वारा लिया जाएगा। 8 अगस्त को पंचम सत्र उत्तर प्रदेश के यशस्वी संगठन शिल्पी सुनील बंसल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। षष्टम सत्र स्वतंत्र देव सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्तम सत्र धर्मपाल मंत्री पशुधन दुग्ध विकास का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अष्टम सत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

नवम सत्र दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसी क्रम में 9 अगस्त 2022 को दशम सत्र अनूप गुप्ता जी एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एका दशम सत्र भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं समापन सत्र उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आगे उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के द्वारा समय समय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास का भी कार्य करती है, जिससे कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता वृद्धि के लिए साथ ही दायित्व का निर्वहन और भी बेहतर तरीके से करते हुए पार्टी एवं देश की सेवा में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र देश में ऐसी पार्टी है, जो कहती है वही करती है।सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर देश हित में कार्य करती है।
    00
    0