chandrapratapsingh

Feb 20, 20221 min

बठिंडा में कांग्रेस व शिअद वर्करों में टकराव, गोलियां चलीं

चंडीगढ़/जालंधर, 20 फरवरी 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है और लोगों में काफी उत्‍साह है। दोपहर बाद तीन बजे तक करीब 49.89 फीसद मतदान हुआ है। वैसे राज्‍य निर्वाचन कार्यालय की साइट पर अभी इस बारे में आंकड़ा नहीं दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें दिख रही हैं। कुछ जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी से देर से मतदान शुरू होने की खबरें भी मिली हैं। राज्‍य में मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुआ।

राज्‍य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए आज को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कर्मियों का दल बूथों पर सुबह ही पहुंच गए और पूरे राज्‍य में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। बूथों और इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

पटियाला जिले में अब तक मतदान : 54.30

नाभा : 57.49 फीसद।

पटियाला शह: 50 फीसद ।

राजपुरा : 53 फीसद।

घनौर: 59 फीसद।

सनौर: 54.8 फीसद।

पटियाला: 49 फीसद।

समाना : 55.5 फीसद।

शतुराना : 56.3 फीसद।

    60
    0