chandrapratapsingh

Jan 27, 20231 min

सुंदर का तूफानी अर्धशतक बेकार, न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता पहला मुकाबला

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2023 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में तीन टी20I सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनवे और मिचेल के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 155 रनों पर ही ढेर हो गई और न्यूजीलैंड टीम ने पहला टी-20 मैच 21 रनों से अपने नाम किया।

मैदान में ओस के चलते भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिन और कॉनवे ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट लिए दोनों ने 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद वॉशिंगटन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया।

दो विकेट जल्द गिरने के बाद फिलिप्स और कॉनवे ने संभलकर खेला। दोनों के बीच 47 गेंद पर 60 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने फिलिप्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हालांकि कॉनवे ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वह भी आउट हो गए।

कप्तान सैंटनर और ब्रेसवेल कुछ खास नहीं कर सके। मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 20 ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में मिचेल ने 27 रन लिए। मिचेल ने 30 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान मिचेल ने 5 सिक्स और तीन चौके जड़े। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। कुलदीप, मावी और अर्शदीप को एक-एक विकेट मिले।

    70
    0