statetodaytv

May 15, 20201 min

चार भैंसासुर गिरफ्तार: अब पुलिस खोल रही है तस्करों की भैंस

बहराइच में थाना खैरीघाट की पुलिस टीम ने मुठभेड़ कर पशु तस्करों का गिरोह पकड़ा है। एक ट्रक में भरे 22 दुधारू जानवरों के साथ 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है। तस्करों पर संगीन पशु क्रूरता सहित तमाम संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई है। चारों तस्कर नानपारा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Advt.

इस गिरफ्तारी से नानपारा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी इमामगंज के पास मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करों के गैंग को खैरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानवरों की अवैध कटान को लेकर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह शासन से पत्राचार भी कर चुके हैं। बावजूद इसके जिले में अवैध पशु कटान और पशु तस्करी के गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग पा रही है।

टीम स्टेट टुडे

Advt.

Advt.

    860
    2