statetodaytv

Mar 22 min

BJP Candidates For Lok Sabha Elections 2024: "अबकी बार 400 पार" 195 उम्मीदवार मैदान में - प्रदेशवार देखिये कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 28 महिलाओं के अलावा 50 साल से कम उम्र वाले 47 युवा अनुसूचित जाति से 27 अनुसूचित वर्ग से 18 और पिछड़े वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची के मुताबिक वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ेंगे।

 

राज्यसभा आए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राजस्थान के अलवर, मनसुख मांडविया को गुजरात के पोरबंदर और राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरूअनंतपुरम से टिकट दिया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब को भी टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा से फिर से टिकट मिल गया है। सामान्यतया भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची मे बड़ी संख्या में चेहरे का बदलाव करती है। लेकिन इस बार अब तक जारी सूची में बदलाव केवल उन राज्यों में दिख रही है जहां विपक्षी गठबंधन का नया समीकरण उभरा है या फिर उम्मीदवार के खिलाफ भारी सत्ताविरोधी लहर है।

 

दो दिन पहले हुई केंद्रीय चुनाव समिति में तय किये गए उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पहली सूची में 16 राज्यों के लोकसभा सीटें शामिल हैं। इनमें उत्तरप्रदेश की 80 में 51, पश्चिम बंगाल की 42 में 20, मध्यप्रदेश की 29 में 24, गुजरात की 26 में 15, केरल में 21 में 12, तेलंगाना में 17 में नौ, असम में 14 में 11, झारखंड में 14 में 11, छत्तीसगढ़ में सभी 11, दिल्ली में सात में पांच, जम्मू -कश्मीर में छह में दो, उत्तराखंड में पांच में तीन, अरुणाचल प्रदेश में दोनों, त्रिपुरा में दो में एक के साथ ही दमन-दीव और अंडमान निकोबार की एक-एक सीटें शामिल हैं।

भाजपा की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी स्थान मिला है। विनोद तावड़े के अनुसार उम्मीदवारों का चयन भाजपा को 370 और राजग को 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सर्वे कराने के बाद प्रदेश की चुनाव समितियों में उम्मीदीवारों के नामों पर चर्चा हुई। प्रदेश चुनाव समितियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाई गई।

दिल्ली

 

मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

छत्तीसगढ़

राजस्थान

 

 #BJP #Candidates #LokSabha #Elections #2024 #pmnarendramodi #bhartiyajantaparty

    3320
    0