statetodaytv

Jan 161 min

जौनपुर के बदलापुर में 05 मार्च 2024 से 08 मार्च 2024 तक "श्री राम दर्शन संकल्प यात्रा" का आयोजन

राम की महिमा है ही ऐसी...कोई क्या पाए क्या कर दे!! फिर जब आप जन प्रतिनिधि हों...भाजपा से हों... और अपनी सजग सक्रियता के साथ साथ रामभक्त हों तो फिर राम के दर्शन का संकल्प स्वाभाविक है।

जौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की अनूठी-अनुपम पहल से क्षेत्र की जनता गदगद है।   

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा बदलापुर विधानसभा के अंतर्गत 3 दिवसीय "श्री राम दर्शन संकल्प यात्रा" के माध्यम से रामभक्तों की पदयात्रा तथा रामकथा का आयोजन करने जा रहे हैं।

क्षेत्र की जनता के साथ-साथ सभी रामभक्तों तक इस कार्यक्रम की समुचित जानकारी पहुंचाने के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने स्टेट टुडे टीवी के साथ कार्यक्रम का विवरण साझा किया है, जो निम्नवत है :-

 

1. दिनाँक- 05-03-2024 को

श्री राम जानकी मंदिर, सरोखनपुर, बदलापुर, जौनपुर, समय- सुबह 10:00 बजे से पदयात्रा तथा रामकथा प्रारम्भ होकर शाम को विजेथुआ महावीरन धाम (जनपद- सुल्तानपुर) पहुँचेगी। हनुमान जी का दर्शन करने के पश्चात रात्रि विश्राम धाम में ही होगा। साथ ही एक दिवस के राम कथा  का समापन होगा।

 

2. दिनाँक - 06-03-2024 को

सुबह 10:00 बजे से पदयात्रा विजेथुआ महाबीरन धाम (जनपद- सुल्तानपुर) से प्रारंभ होकर भीटी (जनपद- अम्बेडकरनगर) पहुंचेगी। रात्रि विश्राम भी यही होगा। साथ दूसरे दिवस के राम कथा का समापन होगा।

 

3. दिनाँक - 07-03-2024 को

सुबह- 10:00 बजे से पदयात्रा भीटी (जनपद- अम्बेडकरनगर) से सूरजकुण्ड (जनपद- अयोध्या) पहुँचेगी। रात्रि विश्राम भी यही होगा। साथ ही तीसरे दिवस के राम कथा का समापन होगा।

 

4. दिनाँक- 08-03-2024 को

पदयात्रा सूरजकुण्ड (जनपद- अयोध्या) से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा नागेश्वर नाथ जी का जलाभिषेक तथा हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन करते हुए प्रभु श्री राम जी का दर्शन किया जाएगा।

 

पदयात्रा तथा रामकथा का समापन पावन धाम अयोध्या में किया जाएगा।

    50
    0