chandrapratapsingh

May 16, 20222 min

बीजेपी 'रिपोर्ट टू नेशन' से करेगी 'मिशन-2024' की शुरुआत

गोरखपुर, 16 मई 2022 : विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के जश्न के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में उतरने जा रही है। मिशन-2024 की शुरुआत 31 मई से होगी। पार्टी की ओर से इसे लेकर पखवारे भर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत 'रिपोर्ट टू नेशन' अभियान से होने जा रही है। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्हें पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने की वजह बताएंगे। योजनाएं धरातल पर कितनी प्रभावी है, यह कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करके दिखाएंगे।

ये है कार्यक्रम का लक्ष्य: पखवारे भर चलने वाले कार्यक्रम का नाम पार्टी ने 'आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' दिया है। कार्यक्रम का लक्ष्य जनता को यह बताना है कि भाजपा सरकार गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर से किया जाना है, जिसकी मानिटरिंग शक्ति केंद्रों से करने की योजना पार्टी की ओर से बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करना होगा। युवाओं और महिलाओं के साथ प्रभात फेरी निकालनी होगी। लाभार्थियों के घर जाना होगा और उन्हें पौध देकर उसे रोपित कराना होगा। यही नहीं बूथ के प्रभावी व्यक्ति के घर भोजन करना होगा, जिसका प्रभाव आमजन पर पड़े।

75 घंटे बूथ पर रहेंगे जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी: भाजपा ने अपने इस चुनावी अभियान को आजादी के अमृत महोत्सव से भी जोड़ा है। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित होने वाले अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर 75 घंटे बिताने को पार्टी नेतृत्व ने कहा है। इसके तहत उन्हें प्रतिदिन आठ घंटे बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में सहभागिता करनी होगी। पखवारे के पहले 10 दिन समाज के अलग-अलग वर्ग को समर्पित होंगे। इसमें किसान, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति, समाज का कमजोर वर्ग, शहरी गरीब, विभिन्न आयु वर्ग के अचीवर्स, स्वास्थ्य सेवक और योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित मोर्चाें, प्रकोष्ठों और भाजपा के मूल संगठन की होगी।

हर जिलेमें होगी जनसभा, 5 हजार से अधिकहोगी संख्या: अभियानके दौरान हरजिले में एकजनसभा आयोजित कीजाएगी। हर जनसभामें 5000 से अधिकलोगों को जुटानेका लक्ष्य पार्टीने कार्यकर्ताओं कोदिया है। इसजनसभा को पार्टीने गरीब कल्याणजनसभा नाम दियाहै। जनसभा मेंलाभार्थियों को जुटानेकी बाध्यता रहेगी, जिससे उसका मकसदपूरा हो।

75 बाइक केसाथ रैली निकालेंगे 150 युवा: अभियान में युवामोर्चा के कार्यकर्ताओंको बाइक रैलीनिकालने की जिम्मेदारीअलग से सौंपीगई है। स्वतंत्रताके 75वें वर्षको ध्यान मेंरखकर पार्टी नेरैली में 75 बाइकशामिल करने कानिर्णय लिया है, युवा मोर्चा के 150 कार्यकर्ता सवार रहेंगे।रैली जिले केहर परियोजना स्थलतक जाएगी, जहांस्थानीय जनप्रतिनिधि के नेतृत्वमें एक जनसभाका आयोजन कियाजाएगा। तीन दिनकी रैली कादो दिन रात्रिप्रवास भी होगा।

गोरखपुर के भाजपाक्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्रसिंह ने बतायाकि 30 मई कोमोदी सरकार केआठ वर्ष पूरेहो रहे हैं।इसी दिन सेपार्टी ने 'आठसाल सेवा, सुशासनऔर गरीब कल्याण' नाम से सरकारकी उपलब्धियों कोजनता तक पहुंचानेकी पखवारे भरकी योजना बनाईहै। योजना कोपूरी क्षमता केसाथ जमीन परउतारने के लिएकार्यकर्ता तैयार हैं।

    110
    0