chandrapratapsingh

Nov 15, 20222 min

डिंपल के सामने BJP के रघुराज, आजम की रामपुर-खतौली सीट के उम्मीदवार भी घोषित

लखनऊ, 15 नवंबर 2022 : भाजपा ने मैनपुरीलोकसभा सीट, रामपुरऔर खतौली विधानसभासीट पर पांचदिसंबर को होनेवाले उपचुनाव केउम्मीदवारों के नामोंकी घोषणा करदी है। भाजपाने सपा केगढ़ मैनपुरी लोकसभासीट से रघुराजशाक्य को प्रत्‍याशी घोषितकिया है। रामपुरविधानसभा सीट सेउपचुनाव में आकाशसक्सेना को उम्‍मीदवार बनाया है।मुजफ्फरनगर की खतौलीविधानसभा सीट सेराजकुमारी सैनी कोटिकट दिया गयाहै।

दो बारसांसद व एकबार विधायक भीरहे हैं रघुराज

मैनपुरी लोकसभा सीटके उपचुनाव मेंभाजपा प्रत्याशी रघुराजसिंह शाक्य जसवंतनगरके खेड़ा धौलपुरगांव के रहनेवाले हैं। उनकाजन्म एक जुलाई 1968 को हुआ है।उनकी शिक्षा एमकामहै। इटावा लोकसभासे वे दोबार सांसद 1999 व 2004 में चुने गएथे। 2012 में वेइटावा विधान सदरके विधायक भीरहे हैं। समाजवादीपार्टी के प्रदेशउपाध्यक्ष भी रहेहैं। उन्हें प्रसपाअध्यक्ष शिवपाल सिंह यादवका खास मानाजाता है।

कल नामांकनकरेंगे रघुराज सिंह शाक्य

विधान सभा चुनावसे पहले वेभारतीय जनता पार्टीमें शामिल होगए थे। वर्ष 2009 में इटावा लोकसभा सीटसुरक्षित होने परउन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभाका चुनाव भीलड़ा था जिसमेंवह हार गएथे। उन्होंने छात्रजीवन से हीराजनीति की शुरूआतकी है औरछात्र संघ केमहामंत्री भी रहेहैं। जसवंतनगर मेंउनके पिता केनाम पर धनीरामशाक्य इंटर कालेजभी है। उनकीपत्नी डा. सीमाशाक्य वर्ष 2011 मेंजसवंतनगर क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य भी रहीहैं। रघुराज शाक्य 16 नवंबर को नामांकनकरेंगे। बता देंकि सपा संस्थापकमुलायम सिंह यादवके निधन सेरिक्त हुई मैनपुरीसीट अखिलेश यादवने पत्नी डिंपलयादव को प्रत्याशीबनाया है।

आजम खानके पुराने प्रतिद्वंदीहैं आकाश सक्सेना

रामपुर से आकाशसक्सेना इस वर्षहुए विधानसभा चुनावमें भी भाजपाप्रत्याशी थे। इनकेपिता शिव बहादुरसक्सेना मंत्री रहे हैंऔर चार बारविधायक भी रहेहैं। आकाश नेआजम खान परकई मुकदमे भीकराए हैं। भड़काऊभाषण देने केमामले में दोषीकरार दिए गएसपा के वरिष्ठनेता और रामपुरशहर सीट केविधायक मोहम्मद आजम खांकी विधानसभा कीसदस्यता 28 अक्‍टूबरको समाप्त करदी गई थी।इस मामले मेंगुरुवार 27 अक्‍टूबरको रामपुर कीएमपी एमएलए कोर्टने उन्हें 3 वर्षकी सजा सुनाईथी।

खतौली से राजकुमारी सैनीको भाजपा नेबनाया उम्‍मीदवार

खतौली विधानसभा सीटसे भाजपा नेराजकुमारी सैनी कोप्रत्‍याशी घोषितकिया है। भारतीयजनता पार्टी केविधायक विक्रम सिंह सैनीकी विधानसभा कीसदस्यता को मुजफ्फरनगरके दंगे मेंदोषी पाए जानेपर दो वर्षकैद की सजाहोने के बादरद किया गयाथा। उत्तर प्रदेशविधानसभा सचिवालय ने खतौलीविधानसभा सीट को 11 अक्टूबर से रिक्‍त घोषितकिया था। इनतीनों सीटों परपांच दिसंबर कोचुनाव होंगे औरआठ दिसंबर कोपर‍िणाम आएंगे।

    170
    0