chandrapratapsingh

Nov 29, 20221 min

ब्रजेश पाठक ने आजम पर कसा तंज, बोले- बड़े मियां अब वोट के लिए जा रहे घर-घर

रामपुर, 29 नवंबर 2022 : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रामपुर पहुंचे। यहां मतदाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) में सभी वर्गों को पूरा सम्मान मिल रहा है। इसीलिए लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। रामपुर में भी सभी वर्गों के लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने आजम खां पर कसा तंज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के सभी उपचुनाव में हमारी जीत भारी मतों से होगी। रामपुर ही नहीं बल्कि मैनपुरी और खतौली में भी हम उपचुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान आजम खां (Azam Khan) पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े मियां को अब वोट के लिए घर-घर जाना पड़ रहा है।

भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित में

मुख्यमंत्री ने बुधवार को हाईवे स्थित एक होटल में प्रभारी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित में हैं। बिना भेदभाव के सभी का विकास किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर तबके के गरीबों को पहुंचाया जा रहा है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रभारी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए वे अपनी भूमिका ठीक से निभाएं और भाजपा को जीत दिलाएं। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि हम रामपुर के साथ ही खतौली विधानसभा उपचुनाव में भी जीत रहे हैं और मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भी हमारी भारी मतों से जीत हो रही है।

समाजवादी पार्टी का हो जाएगा सफाया

समाजवादी पार्टी का तीनों सीटों पर सफाया होना तय है। भाजपा ने कानून का राज कायम किया है। रामपुर पहले अपराध और अराजकता के नाम से जाना जाता था, लेकिन हम यहां के वायलिन की धुन आसमान तक पहुंचाना चाहते हैं ।

    10
    0