chandrapratapsingh

May 8, 20222 min

CM ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, शीर्ष वरीयता पर जल जीवन मिशन

ललितपुर, 8 मऊ 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिनी दौरे पर रविवार को ललितपुर पहुंचे। झांसी में शनिवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार को सुबह झांसी के सर्किट हाउस से दतिया, मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान किया। वहां पर पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी की पूजा-अर्चना के बाद ललितपुर का रुख किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ललितपुर में विकास से जुड़ी कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां के कचरौंदा बांध के साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजना का निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट से 62 गांव के 1.45 लाख ग्रामीणों को नल से पेयजल मिलेगा। इस परियोजना का कार्य 174 करोड़ की लागत से हो है। ललितपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन के सभागार में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद यहां पर विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ललितपुर के थाना प्रांगण में दुष्कर्म पीडि़त बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। शनिवार को मंडलीय समीक्षा में उन्होंने ललितपुर के एसपी को इस प्रकरण पर फटकार लगाई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले आज सुबह मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ की अगवानी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पीतांबरा पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की तथा महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

पीठ के आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के साथ ही जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। यहां से सीएम सीधे मां पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में मां पीतांबरा जयंती के आयोजन के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी पहुंचकर दर्शन किया। योगी आदित्यनाथ पीठ में करीब 20 मिनट तक रहे।
    70
    0