chandrapratapsingh

Aug 21, 20221 min

सीएम ने किया कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बोले- बाबू जी ने रखी थी सुशासन की नींव

लखनऊ, 21 अगस्त 2022 : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको नमन करने के साथ ही जनता को उनके नाम पर सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही आपरेशन थियेटर ब्लाक का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा इस नवनिर्मित कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थान का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम पर ही रखा है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' का कार्यकाल बहुत सीमित समय का था, लेकिन अपने सीमित समय के कार्यकाल में ही उन्होंने साबित कर दिया कि सरकार की 'धमक' कैसी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर स्वर्गीय कल्याण सिंह को युग पुरुष भी बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पहली प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।

    40
    0