chandrapratapsingh

Jan 29, 20222 min

अपराधी जेल, यूपी के बाहर या अखिलेश की प्रत्याशी सूची में-शाह

लखनऊ, 29 जनवरी 2022 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने सुरक्षा देने का काम किया है। आज अपराधी जेल, यूपी के बाहर या अखिलेश यादव की प्रत्‍याशी सूची में हैं।

'सपा काल में नेपाल चला जाता था राशन'

गृहमंत्री ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में चालीस मेडीकल कालेज बने हैं या बनने की प्रक्रिया में हैं। नए इंजीनियरिंग कालेज खुले हैं। जेवर हवाई अडडा बन रहा है। मां शाकंभरी देवी विश्‍वविद़यालय बन रहा है। दिल्‍ली सहारनपुर फोर लेन मार्ग बन रहा है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को दो साल से हर माह पांच किलो अन्‍न दिया है। सपा काल में राशन नेपाल चला जाता था। विकास केवल और केवल भाजपा कर सकती है। उन्‍होंने मतदाताओं से वोट की विनती की। कहा कि भाजपा ने घोषणापत्र के 95 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।

'भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्‍त किया'

गृहमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सुरक्षा नहीं दे सकतीं। सुरक्षा केवल भाजपा दे सकती है। भाजपा शासन में पांच साल से डकैती, लूट, हत्‍या जैसी वारदातों में 70 प्रतिशत तक कमी आई है। मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिेक्र तक नहीं किया। इस दंगे में आरोपियों पर नहीं पीड़ितों पर ही मुकदमे किए गए। दंगों में भय और आतंक फैलाया। भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्‍त किया है। सपा के काल में विकास का पर्याय हर जिले में घोटाला, बाहुबली और मिनी सीएम था। दूसरी ओर भाजपा विकास के रास्‍ते पर चली है। एक और आशीर्वाद भाजपा को दें। सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी नहीं, बन भी गई तो जयंत नहीं उनकी जगह आजम, अतीक अहमद या इमराम मसूद आ सकते हैं। वैसे सरकार बननी नहीं है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने से पहले किसी को विश्‍वास नहीं था कि धारा 370 और 35 ए को समाप्‍त किया जा सकता है, लेकिन मोदी जी ने यह कर दिया। विरोध में किसी ने कंकर भी नहीं फेंका, पत्‍थर तो छोड़िए।

    170
    0