chandrapratapsingh

Aug 5, 20222 min

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सीज होंगे दोपहिया वाहन, चलाने पर वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना

गाजियाबाद, 5 अगस्त 2022 : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway) पर अब दो पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। यदि डीएमई पर दो पहिया या तीन पहिया वाहन चले तो उन्हें सीज किया जाएगा और 20 हजार रुपये तक जुर्माना वसूल किया जाएगा।

डीएमई पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर खबरों का संज्ञान लेकर एसएसपी मुनिराज जी. ने इस संबंध में एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा को निर्देश दिया है। यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी डीएमई पर नो एंट्री में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए लगाया जाएगा।

पुलिस डीएमई पर चलने वाले दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को तत्काल सीज करेगी। आने वाले दो से तीन दिन में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है।

इन स्थानों पर तैनात होगी पुलिस

गाजियाबाद में डीएमई पर यूपी गेट, एबीइएस कालेज के सामने, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने और भोजपुर से दो पहिया व तीन पहिया वाहन चढ़ते हैं। इन चारों स्थानों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

यातायातपुलिसकेसाथचौकीप्रभारीभीसंभालेंगेकमान

यातायातपुलिसकेसहयोगकेलिएसंबंधितक्षेत्रकेचौकीप्रभारीवथानापुलिसकोभीलगायाजाएगा।सुबहआठसे 10 वरातआठसे 10 बजेतकसिविलपुलिसभीयातायातपुलिसकासहयोगकरेगीजबकियातायातपुलिसकोसमय-समयपरडीएमईकेएंट्रीप्वाइंट्सपरतैनातकरकार्रवाईकराईजाएगी।

दिल्ली पुलिस से भी मांगा गया है सहयोग

डीएमई पर दिल्ली से भी दो पहिया व तीन पहिया वाहन आते हैं। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी सहयोग मांगा है। दिल्ली पुलिस से कहा गया है कि डीएमई पर दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले दो पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इन वाहनों को दिल्ली से ही रोका जाए।

नोएंट्रीकीधाराओंमेंहोगाचालान

एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि डीएमई पर दो पहिया व तीन पहिया वाहनों की नो एंट्री है। ऐसे में डीएमई पर चलने वाले वाहनों का नो एंट्री के तहत चालान किया जाएगा। नो एंट्री में चालान का जुर्माना 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही वाहनों को सीज भी किया जाएगा।

गाजियाबाद के एसएसपी एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि डीएमई पर चलने वाले दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को रोकने के लिए अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों को सीज किया जाएगा। इस संबंध में एसपी यातायात को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

    70
    0