chandrapratapsingh

Sep 15, 20221 min

डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर तंज, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं

सुल्तानपुर, 15 सितंबर 2022 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य सड़क केगड्ढों पर बोलनेसे कतराए, लेकिनसपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव परजमकर हमलावर रहे।बोले, उनकी तबीयतठीक नहीं, मैंडॉक्टर होता तोउन्हें जरूर दवादेता। वह सपामुखिया द्वारा पार्टी मेंशामिल होने परमुख्यमंत्री बनाए जानेके सवाल काजवाब दे रहेथे।

लखीमपुर में आरोपितोंपर होगी सख्‍त कार्रवाई

लखीमपुर में सगीबहनों की दुष्कर्मके बाद हत्याप्रकरण पर डिप्टीसीएम ने कहाकि अपराध करनेवाले और उन्हेंसंरक्षण देने वालेदोनों ही बचनहीं पाएंगे। सभीआरोपितों की गिरफ्तारीहुई है। हमपीड़ित परिवार के साथहैं। उन्होंने प्रोटोकॉलमें ऑपरेशन रोकेजाने का संज्ञानलिया। डीएम कोजांच करने केआदेश दिए। उन्होंनेडबल इंजन सरकारकी सराहना करतेहुए कहा किगरीब, किसान, महिलाहर तबके केसाथ भाजपा सरकारखड़ी है। उन्होंनेकहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, गुंडागर्दी, माफिया मुक्तप्रदेश बनाने की भीबात कही।

योजनाओं का कियाबखान

कहा किअमृत सरोवर औरकमल सरोवर हमारेमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमेंनागरिक सहयोग करें। उन्होंनेनिर्माण इकाइयों को जल्दकार्य पूरा करनेके लिए चेतावनीदी। डिप्टी सीएमगुरुवार को एकदिवसीय दौरे परयहां आए हैं।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं सेसंवाद करने केबाद विकास कार्योंकी समीक्षा की।इसके बाद पत्रकारवार्ता में सरकारकी योजनाओं काबखान किया।

फूड प्लाजाका लोकार्पण

उप मुख्यमंत्रीने कमल सरोवर, फूड प्लाजा कालोकार्पण किया। उसके बादजय श्री रामके उदघोष केबीच तालाब केबीच स्थापित श्रीरामकी प्रतिमा कालोकार्पण किया। सरोवर मेंनौकायन भी किया।किनारे मौलश्री के पौधेरोपे। बाद मेंउन्होंने खचाखच भीड़ सेभरी जनसभा कोसम्बोधित करते हुएकहा कि गिरताजलस्तर बड़ी चुनौतीहै। इसलिए संकल्पलें कि जलश्रोतफिर से समाजको सौप दें।

उप मुख्यमंत्रीको सुबह हेलीकाप्टरसे पुलिस लाइंसआना था, लेकिनमौसम की खराबीके कारण लखनऊसे वह कारसे आए। असरोगाटोल प्लाजा परपार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकास्वागत किया। इसके बादसीधे वह पयागीपुरचौराहा स्थित पार्टी कार्यालयपहुंचे। यहां उन्होंनेकार्यकर्ताओं से संवादकिया। कहा किनिकाय चुनाव मेंसभी एकजुट होकरकार्य करें। लोकसभाचुनाव की तैयारीमें अभी सेजुट जाएं। यहांकार्यकर्ताओं ने समस्याएंभी सुनाई।
    20
    0