chandrapratapsingh

Jan 7, 20221 min

डिप्टी सीएम ने भगवान की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ, 7 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान सज चुका है। यहां भगवान राम और कृष्ण के अलावा परशुराम की भी गूंज है। कृष्णा नगर के सैहसेबीर बाबा मंदिर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने किया। बहुत दिनों से ब्राह्मण समाज की मांग थी कि भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाए।

सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी ने राजस्थान से संगमरमर की प्रतिमा तैयार करवाकर सैहसेबीर बाबा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी की सहमति से मंदिर में प्रतिमा स्थापित की।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा ब्राह्मण शब्द की व्याख्या करने वालों को समझ में आना चाहिए ब्राह्मण जाति नहीं है, जीवन जीने की एक प्रवृत्ति का नाम है। जो अपने लिए नहीं वरन् सबके कल्याण की भावना का प्रतिपालन करता है, जो कहता है प्राणियों में सद्भावना हो, जो कहता है सबके सुख में मेरा सुख है, जो दूसरों के सुख की कामना करता है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके मंगलकामना करने का कार्य करता है, वो ब्राह्नमण है। ब्राह्मणों को तिरस्कृत करने वाले लोग आज उसके महत्व को जान और मान रहे है।
    260
    0