chandrapratapsingh

Oct 21, 20221 min

दीपावली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या को बड़ा गिफ्ट देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अयोध्या, 21 अक्टूबर 2022 : प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी प्रकाशके पर्व यानीदीपावली की पूर्वसंध्या पर रामनगरीअयोध्या में दीपोत्सवकार्यक्रम में शामिलहोंगे। पीएम मोदीअयोध्या में करीबचार घंटे केअपने प्रवास केदौरान रामनगरी कोबड़ा दीपावली गिफ्टभी देंगे। मानाजा रहा हैकि दीपोत्सव पररविवार को अयोध्यामें करीब चारहजार करोड़ कीलागत वाली 66 परियोजनाओंका लोकार्पण होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवारयानी 23 अक्टूबर को रामनगरीअयोध्या के दौरेपर रहेंगे। पीएममोदी इस दौरानवहां श्रीराम जन्मभूमितीर्थ क्षेत्र स्थलका निरीक्षण करनेके साथ हीवहां पर भगवानश्री रामलला विराजमानका दर्शन औरपूजन करेंगे। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी प्रतीकात्मकभगवान श्री रामका राज्याभिषेक भीकरेंगे। इसके बादप्रधानमंत्री रामनगरी में भव्यदीपोत्सव समारोह की शुरुआतकरेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरयूनदी के न्यूघाट पर आरती, 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शनमैपिंग शो देखेंगे।

दीपावली की पूर्वसंध्या पर अयोध्याका दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावलीकी पूर्व संध्यापर 23 अक्टूबर कोअयोध्या का दौराकरेंगे। अयोध्या में प्रधानमंत्रीशाम करीब पांचबजे भगवान श्रीरामलला विराजमान के दर्शनऔर पूजा करेंगे।इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र स्थल कानिरीक्षण करेंगे। अयोध्या केतय कार्यक्रम केअनुसार पीएम मोदीवहां पर शामलगभग 5:45 बजे प्रतीकात्मकभगवान श्रीराम काराज्याभिषेक करेंगे। शाम लगभग 6:30 बजे, प्रधानमंत्री सरयू नदीके न्यू घाटपर आरती देखेंगे।इसके बाद प्रधानमंत्रीमोदी वहां परभव्य दीपोत्सव समारोहकी शुरुआत भीकरेंगे। इस दौरानगाय के गोबरसे बने 25 हजारदीपक भी जगमगहोंगे।

15 लाख सेअधिक दीपक जलाएजाएंगे

अयोध्या में यहपहला मौका हैजब जब प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी इससमारोह में व्यक्तिगतरूप से भागलेंगे। इस अवसरपर वहां 15 लाखसे अधिक दीपकजलाए जाएंगे। दीपोत्सवके दौरान विभिन्नराज्यों के विभिन्ननृत्य रूपों केसाथ पांच एनिमेटेडझांकियां और 11 रामलीला झांकियांभी प्रदर्शित कीजायेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्यम्यूजिकल लेजर शोके साथ-साथसरयू नदी केतट पर रामकी पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शनमैपिंग शो भीदेखेंगे।

दीपोत्सव का छठासंस्करण

उत्तर प्रदेश मेंयोगी आदित्यनाथ सरकारके सत्ता संभालनेके बाद सेलगातार रामनगरी अयोध्या मेंदीपोत्सव का आयोजनकिया जा रहाहै। हर बारइस स्वरूप भीबड़ा होता जारहा है। इसवर्ष प्रदेश सरकारदीपोत्सव का छठासंस्करण आयोजित कर रहीहै।

    10
    0