chandrapratapsingh

Dec 19, 20221 min

डीएम ने किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत, 17 दिसम्बर 2022 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल में चीनी की गुणवत्ता को देखा गया। निरीक्षण के दौरान गन्ना से भरे ट्रालो को देखा गया और चीनी मिल प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि बडे ट्रालों में ओवरलोडिंग गन्ना न भरा जाये निर्धारित मात्रा में ही ट्रालों में गन्ना भरकर चीनी मिल तक लाया जाये।

इसके साथ ही साथ यार्ड में गन्ना से भरे वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई और निर्देशित किया गया टोकन व्यवस्था के अनुसार निर्धारित समय में सभी गन्ना वाहनों की तौल कराये और किसी भी प्रकार की किसानों को असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि तौल के लिए आये गन्ना वाहनों व बाह्य केन्द्रों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि रोड़ पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गन्ना किसानों से वार्ता करते हुये तौल व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त बरेली, जिला गन्ना अधिकारी सहित चीनी मिल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

    20
    0