chandrapratapsingh

Sep 11, 20221 min

पूर्व मंत्री रामवीर के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

हाथरस, 11 सितंबर 2022 : रविवार की दोपहर सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सरकार में जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह दिवंगत पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर स्वजन को सांत्वना देने उनके आवास लेबर कालोनी हाथरस आए। इन सभी ने पूर्व मंत्री की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्वजन को संकट की घड़ी में ढाढस बंधाया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। करीब 20 मिनट रुकने के बाद डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। जबकि मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कार से नोएडा के लिए रवाना हो गए।

दोपहर में पहुंचे रामवीर उपाध्‍याय के आवास : दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह काफिले के साथ अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कालोनी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास आए। दोनों ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री पूर्व मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय के पास बैठे और नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

डिप्‍टी सीएम ने जताया दु:ख : ठीक पांच मिनट बाद सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी यहां पहुंचे और उन्होंने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दुख जताया। डिप्टी सीएम के साथ सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम और जल शक्ति मंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री के बेटे चिराग उपाध्याय, भाई विनोद उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय से बातचीत की और अपनी ओर से संवेदना व्यक्त की।

इसदौरानडिप्टीसीएमनेमीडियासेसंक्षिप्तबातचीतमेंकहाकिवहयहांपूर्वमंत्रीरामवीरउपाध्यायकेनिधनसांत्वनादेनेआएहैं।येकहकरवहगंतव्यकीओरसेरवानाहोगए।इसदौरानसिकंदराराऊविधायकवीरेंद्रसिंहराणाभीमौजूदरहे।

    30
    0