chandrapratapsingh

Jan 24, 20232 min

बालिका दिवस पर धूमधाम से आयोजन

पीलीभीत, 24 जनवरी 2023 : बेटी बचाओ बेटी पढाओं ’’ योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा 24 जनवरी 2023 को जन्मी 11 कन्याओं का केक कटा कर व उनको बधाई पत्र एजुकेशन किट वितरित करके कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान समय में देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। प्रतिदिन देश की बेटियां हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान बना रही है और देश का नाम रोशन कर रही है। ऐसे में समाज को बेटियों को बराबरी का हक दिलाने एवं सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मग देकर सम्मानित किया गया पूर्णिमा गंगवार एवं ज्योति पंथ ने अपने जीवन में संघर्षों के विषय में रूबरू कराया जिलाधिकारी द्वारा उनके खेल के क्षेत्र में मिलने वाली उपलब्धियों के विषय में जान आ गया।

वर्तमान में यह सभी बालिकाएं एथलेटिक्स, फुटबॉल, ताई कमांडो आदि क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपस्थित बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के द्वारा बताया गया कि देश में बालिकाओं की स्थिति को और बेहतर बनाने व लैंगिक भेदभाव एंव बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक एवं समस्त महिला कल्याण विभाग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

    120
    0