chandrapratapsingh

Nov 7, 20221 min

इनिशियम ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव

पीलीभीत, 07 नवम्बर 2022 : इनिशियम ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव के रूप में विभिन्न खेलों का आगाज किया गया। इनिशियम स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव को स्पर्धा 2022 का नाम दिया गया जिसको स्कूल के सारे बच्चों के साथ स्पोर्ट्स कैप्टन जसमीत सिंह ने मशाल जलाकर और प्रधानाध्यापिका रितिका धमेजा के साथ सुनील धामेजा ने स्पर्धा ध्वजारोहण कर शुरू किया। यह खेल सप्ताह 07 से 12 नवम्बर तक चलेगा जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न खेलों को स्कूल के अलग अलग हाउस द्वारा खेला जाएगा। पहले दिन खो खो, कबड्डी, बेसबॉल, टेबल टेनिस, आर्चरी और प्री प्राइमरी रेस संपन्न की गई। जिसमे कबड्डी में कंपैशन हाउस ने इंटीग्रिटी हाउस को हरा कर बाजी मारी।

खो खो में इंटरग्रिटी हाउस ने ग्रेटिट्यूड हाउस को हराया। टेबल टेनिस में इनिग्रिटी हाउस ने कंपेशन हाउस को पछाड़ दिया। आर्चरी में चारो हाउस के सीनियर बच्चों अजेराघाव, प्रभजोत, रूबलप्रीत और निवान सिंह में प्रभजोत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। स्कूल के प्रबंधक ने स्पर्धा 2022 को वार्षिक खेल महोत्सव के साथ शुरू करते हुए यह बताया की कोरोना के चलते बच्चों का शारीरिक श्रम बहुत कम हो गया है और वे अधिकतम समय टीवी और मोबाइल पर बिताने लगे है जिसे ठीक करते हुए यह खेल सप्ताह शुरू किया गया है जिससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि आए व उनका अधिक समय पढ़ाई के साथ खेलों में भी लगाया जाए।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

    280
    0