chandrapratapsingh

Feb 14, 20221 min

जालंधर रैली में पीएम ने दिया नवां पंजाब का संकल्पज, बोले सो निहाल से संबोधन

पंजाब, 14 फरवरी 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव में यहां पीएपी ग्राउंड में रैली भाजपा गठबंधन की रैली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंच गए हैं। उन्‍होंने नवां पंजाब का नारा दिया और कहा कि नवा पंजाब भाजपा दे नाल, नवा पंजाब नवा टीम के साथ। पंजाब भी अब डबल इंजन की सरकार से विकास होगा और बदलाव होगा। उन्‍होंने बोले सो निहाल के घोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्‍होंने कहा‍ कि मैं जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माता जी के दर्शन करने जाना चाहता था, लेकिन यहां की पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिये। ये हालत है पंजाब में प्रशासन का। उन्‍होंने पंजाब के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेरा पंजाब से खास लगाव मिला है। मैं पंजाब की सेवा करता रहा हूं। मेरी ये सेवा नवा पंजाब के संकल्‍प से शुरू हो गया है। अब पंजाब का भाजपा गठबंधन सरकार के साथ विकास होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संदेश दिया- मानस की जात सभौ एक ही पहिचानो। भाजपा इन्हीं आदर्शों पर काम करती है। भव्य काशी धाम हमारे सामने है। हमने करतारपुर कारिडोर बनवाया। मैं आश्वासन देना चाहता हू कि पंजाब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
    30
    0