chandrapratapsingh

Aug 11, 20221 min

जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, जल्द मिलेगा भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष

लखनऊ, 11 अगस्त 2022 : देश के निर्वाचित उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नई दिल्ली गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पर सरकार तथा प्रदेश संगठन के भी काम में लगे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा से भी मुलाकात की। इनकी मुलाकात के बाद अब माना जा रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष का नाम भी एक-दो दिन में तय हो जाएगा।

इस भेंट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। आपके मार्गदर्शन में डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के जन-जन की खुशहाली के लिए सेवा-भाव के साथ निरंतर कार्य कर रही है। अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार।

रेस में केन्द्र सरकार में मंत्री बीएल वर्मा और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी आगे

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष जल्दी मिल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में केन्द्र सरकार में मंत्री बीएल वर्मा और बस्ती से भाजपा के सांसद हरीश द्विवेदी आगे हैं। बीएल वर्मा राज्यसभा सदस्य हैं। इनके साथ ही कन्नौज से लोकसभा के सदस्य सुब्रत पाठक भी तथा कौशांबी से लोकसभा के सदस्य विनोद सोनकर का भी नाम भी चर्चा में है। इनके साथ ही विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने भी अपना जोर लगाया है।

    50
    0