chandrapratapsingh
Aug 10, 20221 min
कानपुर देहात, 10 अगस्त 2022 : महंगाई से किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है, लेकिन जनता इस तरफ गौर न करे इसके लिए सरकार दूसरे मुद्दों को लाकर इस पर पर्दा डालने का काम कर रही है। रोजगार मिल नहीं रहा और घर का बजट बिगड़ रहा है, इससे आम आदमी की कमर टूट गई है। यह बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यहां सपा पार्टी कार्यालय में कही।
वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करने यहां आए थे। उन्होंने कहा कि वर्षा कम हुई है इससे किसानों का नुकसान हुआ है सरकार को आकलन कर जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए।
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, केवल प्रचार किया जा रहा धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।