chandrapratapsingh

Sep 28, 20221 min

मोदी को हटाने के लिए बड़ी साजिश, सपा-बसपा-कांग्रेस एक हो जाए फिर भी जीतेंगे 80 सीटें-केशव

फर्रुखाबाद, 28 सितंबर 2022 : यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य ने बुधवारको आवास विकासकालोनी स्थित पार्टी कार्यालयमें कहा निकायचुनाव इस बार 2022 के लोकसभा चुनाव काट्रेलर होगा, इसलिए सभीसीटों पर कमलका फूल खिलानाहै।

उन्होंने कहा किलोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी कोहटाने के लिएराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीयषड़यंत्र हो रहाहै। सपा बसपाऔर कांग्रेस एकहो जाए फिरभी नरेन्द्र मोदीको नहीं रोकपाएंगे और उत्तरप्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

उप मुख्यमंत्रीने कहा, भारतीयजनता पार्टी हीएकमात्र पार्टी है जोअपने छोटे कार्यकर्ताको बड़ी जिम्मेदारीसौंपती है। वहपार्टी के कार्यकर्तापहले है औरउप मुख्यमंत्री बादमें है। पार्टीकार्यालय मेरे लिएमंदिर है, इसीवजह से वहपहले पार्टी कार्यालयजाते हैं, इसकेबाद दूसरा कामकरते हैं। भाजपाकार्यकर्ताओं का लक्ष्यसेवा करना है।

उन्होंने कहा, देशके भीतर अलंग-अलग राजनैतिकदल व कुछसंगठन भृष्टाचार फैलानेऔर सीमाएं असुरक्षितकरने का प्रयासकर रही है।पीएफआइ व उससेजुड़े संगठन इसकाउदाहरण है, इनकेतार पाकिस्तान मेंबैठे आतंकवादियों सेजुड़े थे। इनसंगठनों पर केंद्रसरकार ने प्रतिबंधलगाया है,वहइसका स्वागत करतेहैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेआठ साल केकार्यकाल में एकभी छुट्टी नहींली। हकीकत यहहै कि पच्चीससाल तक केंद्रव प्रदेश मेंभाजपा सरकार हटनेवाली नहीं है।विधायक सुशील शाक्य, विधायकनागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, विधायकडा.सुरभि, पूर्वजिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,भूदेवसिंह राजपूत, दिनेशकटियार भी मंचपर मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता नेभी संबोधित किया।संचालन जिला महामंत्रीफतेहचंद वर्मा ने किया।

    50
    0