chandrapratapsingh

Sep 8, 20231 min

ओपी राजभर को शिवपाल यादव का खुला चैलेंज

लखनऊ, 8 अगस्त 2023 : सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राजभर ने यादव जाति पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर शिवपाल ने कहा कि खुद राजभर ने पूर्व में कहा था, यादव लोग जब पीटते हैं तो रोने नहीं देते। वे अपनी उसी बात को याद रखें।

शिवपाल बोले- राजभर तो बहुरूपिया हैं

शिवपाल इतने भर में नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि राजभर तो बहुरूपिया हैं। अब उन्हें मंत्री पद चाहिए, इसलिए भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। शिवपाल ने कहा विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए से भाजपा समेत पूरा एनडीए घबराया हुआ है। इंडिया यानि भारत पहले से ही संविधान में दर्ज है।

भाजपा सिर्फ मुद्दा उठाकर नाम बदलने का काम करती है। सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में एक देश-एक चुनाव के प्रश्न पर कहा कि सपा इसके पक्ष में नहीं है। सरकार को चाहिए कि किसी भी मुद्दे पर वह पहले विपक्ष से चर्चा करे। बसपा के गठबंधन में शामिल न होने के प्रश्न पर बोले कि बसपा सुप्रीमो मायावती पहले भाजपा से दूरी बनाएं, तब गठबंधन में शामिल हो सकती हैं।

    10
    0