statetodaytv

Jul 4, 20212 min

पाल, धनगर, बघेल समाज की चुनाव में होगी सशक्त भागीदारी - अजय कुमार लल्लू


 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पाल/बघेल/धनगर समाज का महासम्मेलन सम्पन्न
 
बड़ी संख्या में पाल/बघेल/धनगर समाज के लोग मौजूद रहे
 
कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी- अजय कुमार लल्लू
 
सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चल रहे है, प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो यह सुनिश्चित करेगी कांग्रेस-अजय कुमार लल्लू
 
संविधान और देश को बचाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध, यही हमारा संकल्प है- जितेन्द्र बघेल
 
30 साल से उ0प्र0 में गैर कांग्रेसी सरकारें कर रही है शोषण-राजाराम पाल
 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पाल,बघेल,धनगर समाज के महासम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की हर स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करेगी, पाल बघेल व धनगर समाज की समस्याओं के निराकरण की चिंता है। उनकी भागीदारी राजनीति व नौकरियों में बढ़े समाज का विकास हो इसके लिये कांग्रेस के प्रयासों में कोई कमी नही आने पाएगी।

समाज के वंचित तबके की आवाज हमेशा कांग्रेस रही है। जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा तक पाल,बघेल व धनगर समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर संवेदनशील है। कांग्रेस वंचित तबके की हर जांत्ति वर्ग के उत्थान के लिये गम्भीरतपूर्वक कार्य करती रही है। आज देश व प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहे है। समाज के वंचित वर्ग की पीड़ा सत्ता की समझ मे नही आ रही है उसकी गलत नीतियों के कारण उत्पीड़न बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पाल,बघेल,धनगर समाज को भरोसा देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी आपकी सशक्त भागीदारी होगी क्योंकि कांग्रेस कभी जातिय वर्गीय आधार पर दूसरे दलों की तरह भेदभाव में विश्वास नही करती है।

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चल रहे है, प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो यह सुनिश्चित करना कांग्रेस का काम है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उसकी डबल इंजन सरकार ने समाज के सभी वर्गों खासकर वंचित तबके को अब तक संकट में डालने के सिवा कोई काम नही किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था सहित संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी संकट खड़ा कर रखा है ऐसे में हम सबको संविधान और देश को बचाने के लिए प्रतिबद्ध रहना है। यही कांग्रेस का संकल्प भी है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री जितेंद्र्र बघेल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि पाल,बघेल व धनगर समाज के साथ भाजपा सरकार का रवैया दमनात्मक है। उसके अधिकारों की रक्षा सिर्फ कांग्रेस कर सकती है इसलिए हम सब कांग्रेस को मजबूत करेंगे ।

सम्मेलन को प्रतिभा अटल पाल-प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस, संपत पाल, संदीप पाल धनगर-प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, एडवोकेट राम मूर्ति पाल, पाल सिंह, पाल श्री हीरा लाल पाल, रिशी पाल, सूरज सिंह पाल, प्रभा पाल, सविता पाल, शिल्पी पाल, विनोद पाल, मेवाराम पाल आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

टीम स्टेट टुडे

    100
    0