statetodaytv

Dec 3, 20212 min

पंजाब के आसमान में रहस्यमई रौशनी की कतार देख हैरान रह गए लोग!

आसमान रहस्यों से भरा है। अक्सर स्पेश शिप, दूसरी दुनिया के लोग उड़नतश्तरी, एलियन आदि के किस्से आपने खूब सुने होंगे। अब तक ये सब सुना- सुनाया ही होता था। लेकिन पंजाब में शुक्रवार को आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। तरह तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं।

पंजाब के पठानकोट के माधोपुर में बीती शाम करीब पौने सात बजे जब लोग अपने कामकाज में लगे थे तभी आसमान में रौशनी की कतार चलती हुई दिखाई दी। ऐसा लगा मानो आसमान में रेलगाड़ी चल रही है। जिस जगह यह घटना हुई वो पाकिस्‍तान बार्डर बहुत करीब है। लोगों ने बताया कि देरशाम आसमान में रोशनी की कतार चलती हुई दिखी। दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, रक्षा सूत्र का कहना है कि यह एक उपग्रह था। पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि यह एलोन मस्क के नेतृत्व वाले 'स्टारलिंक' सेटेलाइटस थे।

देर शाम 6:43 बजे लाइट की कतार ने फैलाई दहशत

पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र में एक लाइट नुमा चीज आसमान से निकली, जिसके चलते पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार शाम तकरीबन 6:43 बजे जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी दरिया के ऊपर से होते हुए माधोपुर से मामून की ओर उक्त लाइट की एक बीम आगे चली गई। लाइट की हरकत को आसमान में बहुत से लोगों ने देखा।

कई लोगों ने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और जानकारी जुटाने में जुट गई हैं। वहीं माधोपुर सैनिक छावनी में पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया गया।

करीब पांच मिनट तक यह दिखाई दिया और फिर यह रोशनी गायब हो गई।

टीम स्टेट टुडे

    1260
    0