statetodaytv

Oct 3, 20212 min

एक जहाज लखनऊ में रात दस बजे लैंड हुआ और फिर पूरी रात हाइवे पर गर्म रहा लखीमपुर मामला – देखिए वीडियो

Updated: Oct 4, 2021

रात दस बजे के करीब प्रियंका का जहाज लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना उन्हें लेने पहुंचे।

प्रियंका के साथ दीपेंद्र हुड्डा भी आए।

प्रियंका ने कहा कि वो लखीमपुर जाकर किसानों का दुख दर्द साझा करेंगी।

पहले सुबह निकलने का कार्यक्रम था।

अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ और रात करीब 12 बज कर 10 मिनट पर प्रियंका लखनऊ के अपने आवास कौल हाउस के पैदल ही बाहर आ गईं। प्रियंका गांधी की पुलिस से झड़प हुई। झड़प के बाद प्रियंका गांधी जी अपनी गाड़ी में बैठकर लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं।

12.30 पर प्रियंका लखनऊ की सीमा पार कर सीतापुर की सीमा में दाखिल हुईं।

रात करीब एक बजे अटरिया टोल पर प्रियंका गांधी की पुलिस से फिर झड़प हुई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रियंका एक बार फिर पैदल आगे बढ़ गईं।

रात एक बजकर दस मिनट पर प्रियंका के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का काफिला पुलिस ने सड़क पर ट्रक लगाकर रोक दिया। इस बीच करीब एक बजकर 22 मिनट पर प्रियंका सिधौली पहुंच गईं।

यहां सीओ के रोकने पर प्रियंका गांधी बेहद नाराज हुईं और उन्हें रोकने संबंधी आर्डर मांगा। आर्डर नहीं मिला तो फिर काफिला चल पड़ा।

रात करीब पौने दो बजे सीतापुर टोल प्लाजा पर भारी पुलिस का बल तैनात किया गया।

बसपा नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि हम वहां जाना चाहते हैं। क्या वे काले कानून का विरोध करने पर किसानों को कारों से कुचल देंगे? हमें वहां कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी का हवाला देकर नहीं जाने दिया। अगर वे हमें नजरबंद करना चाहते हैं तो लिखित आदेश बताएं।

छत्तीसगढ़ के सीएम आज लखीमपुर पहुंचेंगे

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लखीमपुर जाने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य है। मैं किसान हूं। किसान का दर्द समझता हूं। इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए कल सुबह लखीमपुर जाउंगा।

लखीमपुर रवाना होंगे रंधावा

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे और वहां की स्थिति का मौके पर जायजा लेंगे। रंधावा ने कहा कि वह पीड़ितों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं और वहां की स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी लेना चाहते हैं। डिप्टी सीएम के साथ अधिकारियों की एक टीम भी होगी। रंधावा ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा करते हुए किसानों से हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील की है।

टीम स्टेट टुडे

    1080
    0