chandrapratapsingh

Feb 28, 20222 min

प्रियंका ने किया रोड शो, प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा वोट

बलिया, 28 फरवरी 2022 : बलिया के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय समय से कुछ देर से बलिया के बांसडीह विधान सभा पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्साह बढ़ाया।

बलिया जिले में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। भीड़ का आलम यह रहा कि बहुत से लोग भीड़ के दबाव में गिरे लोग रौंद भी दिए गए। आम्बेडकर तिराहा से प्रिंयका गांधी का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ पड़ा। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

प्रियंकागांधी का रोडशो बलिया केबांसडीह और फेफनाविधानसभा में प्रस्‍तावित था। इसरूट को लेकरप्रशासनिक अधिकारियों ने भीमंथन किया औररोड शो कोलेकर सुरक्षा कादायरा भी तयकिया। हालांकि, दोपहरबाद रोड शोशुरू होने केबाद भीड़ बढ़ीतो सुरक्षा बलोंपर रोड शोको भीड़ केबीच आगे बढ़ानामुश्किल हो गया।विधानसभा चुनाव के छठेचरण में सभीदल अपनी पूरीताकत बलिया मेंझोंक चुके हैं।सोमवार को बांसडीहविधानसभा क्षेत्र के बांसडीहमें कांग्रेस कीमहासचिव प्रियंका गांधी वाड्राभी पहुंची। जूनियरहाईस्कूल के मैदानमें हेलीकाप्टर सेउतरने के बादवाहन से वहसीधे सप्तऋषि द्वारहोते हुए आंबेडकरतिराहे पर पहुंची।यहां आंबेडकर जीकी मूर्ति परपुष्प अर्पित करपार्टी प्रत्याशी पुनीत पाठकके लिए रोडसो निकाला। यहरोड शो सप्तऋषिद्वार से कोतवालीहोते हुए जूनियरहाईस्कूल के मैदानमें जाकर समाप्तहुआ। गांधी परिवारकी बिटिया कोदेखने के लिएभारी संख्या मेंलोग उमड़े थे।इन विधान सभामें वह पहलीबार पहुंची थी।उन्‍होंने सभीसे कांग्रेस केपक्ष में मतदानकी अपील की।

    30
    0