chandrapratapsingh

Mar 24, 20231 min

राहुल गांधी की टिप्पणी पिछड़े वर्ग का ही नहीं, पीएम समेत देश का भी अपमान

लखनऊ, 24 मार्च 2023 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कहा कि उनकी टिप्पणी पिछड़ों, वंचितों का ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पूरे देश का भी अपमान है।

केशव मौर्य शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से पिछड़ा वर्ग के हर सदस्य के घाव पर मरहम लगा है। राहुल गांधी कोर्ट और संविधान से बड़े नहीं हैं। जो अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वो अपने दिमाग का इलाज कराएं।

राहुल देश के बाहर जाकर भी भारत की छवि खराब करते हैं। कांग्रेस के नेता सिर्फ राहुल गांधी और उनके कुनबे को बचाने में अपनी उर्जा लगाते हैं।देश में जो भ्रष्टाचार है उसके केंद्र में कांग्रेस है। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की सरंक्षक है और चाहती है कि उन पर कार्रवाई न हो।

ईडी का स्ट्राइक रेट बताता है कि अगर 100 छापे पड़े तो 98 में सफलता मिली। कांग्रेस ने संसद सत्र को बाधित करने का भी काम किया। उसका देश में कोई भविष्य नहीं है। 2024 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। वह सबसे छोटी पार्टी होगी।

    40
    0