chandrapratapsingh

Oct 11, 20221 min

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में सेना के जवान की मौत, 9 घायल

ग्रेटर नोएडा, 11 अक्टूबर 2022 : ग्रेटरनोएडा में यमुनाएक्सप्रेस वे परमंगलवार सुबह यात्रियोंसे भरी डबलडेकर बस नेएक ट्रक मेंटक्कर मार दी।जोरदार टक्कर के साथबस रेलिंग केपास लटक गई।इस घटना मेंएक सेना केजवान की इलाजके दौरान अस्पतालमें मौत होगई, जबकि 9 लोगगंभीर रूप सेघायल हुए हैं।घटनाग्रेटर नोएडा के रबूपुराथाना क्षेत्र काहै।

गोरखपुर से लुधियानाजा रही थीबस

पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बसयात्रियों को लेकरगोरखपुर से लुधियानाजा रही थी।घटना के वक्तबस में सत्तरयात्री सवार थे।रबूपुरा थाना क्षेत्रके खेड़ा मोहम्मदाबादगांव के नजदीकतेज रफ्तार डबलडेकर बस नेआगे चल रहेट्रक में टक्करमार दी। ट्रकमें पत्थर भरेथे। टक्कर कोटक्कर मारने केबाद बस अनियंत्रितहो गई औरयमुना एक्सप्रेस वेके किनारे लगेक्रैश बीम बैरियरको तोड़ती हुईनीचे गिर गई।बस में सवारयात्रियों में चीखपुकारमच गई।

शीशे तोड़करयात्रियों का कियारेस्क्यू

एक्सप्रेस वे परड्यूटी कर रहे पेट्रोलिंगकर्मी और पुलिसमौके पर पहुंचगए। बस केशीशे तोड़कर यात्रियोंको बाहर निकालागया। गंभीर रूपसे घायल नौयात्रियों को उपचारके लिए तत्कालकैलाश अस्पताल वग्रेटर नोएडा के राजकीयआयुर्विज्ञान संस्थान ले जायागया। जहां एकघायल की उपचारके दौरान मौतहो गई। मृतक कीपहचान हिमाचल प्रदेशके देवबरारी गांवजिला कांगड़ा केरहने वाले लवीकुमार के तौरपर हुई है।वह थल सेनामें जवान थेऔर डोगरा रेजीमेंटमें तैनात थे।कई यात्रियों कोमामूली चोट लगी।उन्हें प्राथमिक उपचार केबाद छुट्टी देदी गई।

    10
    0