chandrapratapsingh

Jan 27, 20221 min

इस तरीके से बनाएंगे चाय तो बढ़ जाएगा स्वाद, सब कहेंगे वाह!

क्या आप भी चाय पीने के शौकीन हैं, अपने दिन की शुरुआत बिना चाय के होती ही नहीं,सोच ही नहीं सकते| हम आज हम आपको चाय बनाने की ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी परफेक्ट होगी| ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूशन (BSI ) ने चाय बनाने का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जिसे अपनाकर आपकी चाय का जायका बढ़ जाएगा| तो वहीं, अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो चाय आपकी थकान दूर करने के साथ नींद को भी भगाती है| ऐसे में अगर आप चाहते हैं, कि आपकी चाय का जायक कुछ बढ़ जाए, तो आप इस तरीके का इस्तेमाल करके चाय बना सकते हैं|

बनाने की विधि:-

फार्म्यूले के अनुसार, दूध उबालने और चाय बनाने का बर्तन अलग-अलग होना चाहिए। सबसे पहले एक अलग बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबलने दें। जब दूध उबल रहा हो तो उसे बड़े चम्मच से लगातार चलाते रहें। दूसरी तरफ चीनी मिट्टी के एक बर्तन में 100 मिलीग्राम पानी में 2 ग्राम चायपत्ती मिलाकर इसे 85 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।

चाय बनाने में समय का बड़ा महत्व होता है।बीएसआई की मानें, तो 6 मिनट से ज्यादा देर तक चायपत्ती को नहीं उबालना चाहिए। इतने समय में ही चाय से परफेक्ट मात्रा में इसका रस निकल जाता है। सर्व करते समय चाय का तापमान 60 डिग्री से कम नहीं होना चाहिए।

    160
    0