chandrapratapsingh

Mar 25, 20221 min

UP के डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक, कभी मायावती के थे बेहद खास…

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके पुराने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से मिली हार के बावजूद बरकरार रखा गया है। हालांकि, दिनेश शर्मा को हटाकर उनकी जगह एक अन्य ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ब्रजेश पाठक 2016 में भाजपा में आने से पहले मायावती के बेहद खास थे।

ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट से चुनाव जीतकर आए हैं। 25 जून 1964 को जन्मे ब्रजेश पाठक एलएलबी कर चुके हैं। 2004 से 2008 की चौदहवीं लोकसभा में पहली बार सांसद बने। 2008-14 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 2016 में मायावती को झटका देकर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मार्च 2017 में सत्रहवीं विधान सभा में पहली बार विधायक बने और योगी सरकार में कानून मंत्री रहे।
    70
    0