chandrapratapsingh

Oct 27, 20231 min

यूपी पुलिस को सीएम योगी का बड़ा दिवाली गिफ्ट

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2023 : यूपी पुलिस में वरिष्ठता के आधार पर 20 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) को पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। डीजीपी मुख्यालय ने इसका आदेश जारी किया है।

सभी कर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ ही 12 अन्य पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) को हर माह होने वाली रिक्तियों के आधार पर पुुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के पद पर पदोन्नति प्रदान की जाएगी।

लगातार जारी है प्रमोशन का दौर

हाल ही में प्रदेश सरकार ने17 नए आइएएस बनाए। केंद्र सरकार ने पीसीएस संवर्ग से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए 17 अधिकारियों की अधिसूचना जारी कर दी है। सभी चयन वर्ष 2022 के लिए प्रोन्नत हुए हैं। आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाने वालों में दो अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी व नरेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार के पद पर भर्ती हुए थे।

    00
    0