chandrapratapsingh

Sep 30, 20231 min

Women Reservation Bill से महिला मतदाताओं को साधने की जुगत में भाजपा

लखनऊ, 30 सितंबर 2023 : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये भाजपा आधी आबादी को साधने की तैयारी में जुटी है। मोदी सरकार की इस पहल का श्रेय आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिलाने के लिए पार्टी के प्रदेश महिला मोर्चा ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए शनिवार को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा शनिवार को पार्टी की सभी महिला सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेगा।

इस अधिनियम की डुगडुगी पीटकर महिलाओं के बीच अपना जनाधार बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा ने बूथ, मंडल और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर अलग-अलग गतिविधियां संचालित करने की योजना बनाई है। हर बूथ पर दस नई महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की मंशा है।

महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारी

18 से 25 वर्ष तक की युवा महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर भी नव महिला मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी महिला सम्मेलन आयोजित कर इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं के जीवन में आने वाले राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलावों की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं के वोट की दृष्टि से भाजपा के लिए कमजोर पाये गए 40 जिलों में महिला पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

    00
    0