chandrapratapsingh

Jul 4, 20222 min

योगी सरकार 2.0 के सौ दिन के काम पर अखिलेश और प्रियंका का कटाक्ष

लखनऊ, 4 जुलाई 2022 : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के सौ दिन के कार्यकाल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में सरकार के सौ दिन के कार्य का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उनके रिपोर्ट कार्ड पेश करने के कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने कटाक्ष किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेस कांन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटाक्ष भरा ट्वीट किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल मैनपुरी के करहल से विधायक अखिलेश यादव ने सरकार के काम को लेकर कटाक्ष किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 100 दिन की भाजपा सरकार, उप्र हुआ गोरखधंधे से बरबाद।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल सौ दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है। यहां पर तो घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने सौ दिन में दस हजार भर्तियों का वादा किया, लेकिन केवल 940 भर्तियां हुईं। बिजली कटौती से लोग परेशान है। सरकार के महिलाओं व किसानों से किए वादे भी पूरे नहीं हुए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार प्रचार की, नहीं किसी के काम की। इनकी सौ दिन की उपलब्धि। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यहां पर पेपर लीक हो रहा है। प्रदेश में आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है जबकि पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है। यहां पर 11 लाख सरकारी पद खाली है। अपराधी जेल से ही एसआई में चयनित हो रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर। उत्तर प्रदेश में तो किसान आत्महत्या को बेबस।
    00
    0