google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

'प्रधानमंत्री ने लिया है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य'


नई दिल्ली, 3 नवंबर 2023 : भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा की आज विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में प्रारंभ हुई है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया है। उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। यह बातें उन्होंने सिविल लाइन में भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहीं।

पीएम की योजनाएं पहुंच रहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है।

यात्रा संयोजक ज्ञानेंद्र राणा ने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। तीन दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा महानगर की सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों में भ्रमण करेगी। अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर महामंत्री राजू यादव, राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, माधव उपमन्यु, राहुल राजावत, अंशुल यादव, दुर्गेश शर्मा, लोकेश निषाद, सुरेंद्र प्रधान, आलोक मंगला मौजूद रहे।


1 view0 comments

Kommentare


bottom of page