google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बिजली वि‍भाग के एक्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियर को किया सस्‍पेंड, क्‍यों की गई बड़ी कार्रवाई?

Nov 26, 2023
1 min read

लखनऊ, 26 नवंबर 2023 : खराब बिजली मीटर बदलने और विभागीय कार्याें में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल निर्देश पर परीक्षण खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद्र को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा ओटीएस सहित विद्युत संबंधी कार्यों की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर करनैलगंज, गोंंडा व तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि वे अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सके तो निलंबन की कार्रवाई होगी।

अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान कई कड़े निर्देश दिए। कार्यो की प्रगति के बारे में संतोषजनक उत्तर न दे पाने के कारण अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षण खंड बाराबंकी के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने की बात कही।

मुख्य अभियंता देवी पाटन को भी चेतावनी दी। कहा कि परीक्षण खंड के महत्व को देखते हुये यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां अधिक काम लंबित है, वहां अच्छे अधिकारियों को लगाया जाए। विशेषकर अयोध्या, सीतापुर तथा बरेली में अच्छे अधिकारियों को भेजने का निर्देश भी दिया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0