google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

5 साल में पार्टी के संकल्पों पर काम किया, प्रदेश की छवि भी सुधारी-सीएम योगी


लखनऊ, 3 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गुरुवार को अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों यानी अपने रिपोर्ट कार्ड को मीडिया के सामने रखा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व कौशल किशोर के साथ उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनात ने भाजपा का एक और नए चुनावी सॉन्ग को भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी संकल्पों को पूरा करने के साथ प्रदेश की छवि को भी सुधारने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लेकर जो संकल्प लिए उसे पूरा किया, कामकाज की रिपोर्ट देना मेरा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष में भाजपा सरकार ने अपने संकल्पों के हिसाब से काम किया। हमने पांच वर्ष के पहले ही जनता से जो वादे किए वो सब पूरे किए। भाजपा ने चुनाव से पहले जिन संकल्पों को अपनी वरीयता में रखा था, सरकार ने उनको पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तीसरी लहर को भी हम नियंत्रित कर चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार थी, अब घटकर 41 हजार रह गई है। देश के भीतर सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच में से तीन साल निर्विघ्न रूप से बेहतरी की ओर हम निरंतर बढ़ते रहे। अगले दो साल कोरोना महामारी हमारे लिए जीवन और जीविका दोनों के लिए चुनौती बनकर आई थी। हमने भारत में इस महामारी से निपटने के लिए जो प्रयास किए, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई। उसी का परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य ने कोविड प्रबंधन में सबसे बेहतरीन काम किया। उन्होंने कहा कि आज शत-प्रतिशत आबादी को पहली डोज मिल गई है और सत्तर फीसदी से अधिक ने दूसरी डोज ले ली है।

0 views0 comments

Comments


bottom of page