google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे, बोले- कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मौजूद


लखनऊ, 07 जनवरी 2023 : समाजवादी पार्टी के मुखि‍या और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज सुबह सुबह नरेश उत्‍तम और कई अन्‍य सपा नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंच उन्‍होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। जिससे शिकायत की जा सके।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी नेता व कार्यकर्ता 10:00 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां से वो पुलिस मुख्‍यालय के लिए निकले। बता दें कि समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया था। जगन को रिहा करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को धरना देने के लिए बुलाया गया है।

7 views0 comments
bottom of page