google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी, राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण पर दिखे नाराज


अलीगढ़, 15 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ अलीगढ़पहुंच गए हैं।वे दो दिवसीयदौरे पर आएहैं। करीब 18 घंटेतक जिले मेंरहेंगे। सीएम नेराजा महेंद्र प्रतापविश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों केसाथ बैठक की।इस दौरान वेराज्य विश्वविद्यालय केअब तक केनिर्माण से नाखुशदिखे।

जिला स्तरीयकानून व्यवस्था वविकास कार्यों कीबैठक भी यहींप्रस्तावित है। विविमें बैठक केबाद सीएम कमिश्नरीके लिए रवानाहो गए। जहांजनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओंके साथ मीटिंगकी। इसके बादविकास कार्यों एवंकानून व्यवस्था कीसमीक्षा बैठक भीकी।

पहले दिनस्मार्ट सिटी योजनाके तहत नवनिर्मितहैबिटेट सेंटर समेत 64 परियोजनाओंका लोकार्पण-शिलान्यासकर 466 करोड़ की सौगातदेंगे। इसमें 367.49 करोड की 58 परियोजनाओं का लोकार्पणहोगा। इसके अलावा 78.78 करोड की 6 परियोजनाओंका शिलान्यास होगा।मुख्यमंत्री का रूटप्लान बदला। अबलोधा से सड़कमार्ग से मुख्‍यमंत्री अलीगढ़ आएंगे।

भवन कानाम होगा तय

मुख्यमंत्री के साथमीटिंग में बेसिकशिक्षा राज्य मंत्री संदीपसिंह भी मौजूदहै । पूर्वसांसद शीला गौतमके उद्यमी पुत्रराहुल गौतम औरउनकी पत्नी नमितागौतम भी बैठकमें शामिल है।इस बैठक मेंयह भी तयहोना कि राहुलगौतम जिस भवनका निर्माण अपनीमां शीला गौतमके नाम परकरवाना चाह रहेहैं उसका नामक्या होगा।

इन प्रमुखयोजनाओं का प्रस्तावितहै लोकार्पण

  • योजना, कार्यदायीसंस्था, लागत

  • हैबिटेट सेंटर, राजकीय निर्माण निगम, 78.66

  • सांकरा गंगा घाटमिठ्ठनपुर पुल, सेतुनिगम, 60.12

  • गोधा थानेमें आवासीय भवन, आवासविकास, 6.95

  • हरदोई व गभानापशुचिकित्सालय, निर्माण सहकारी संघ, 0.8

  • सुबकरा गोसंरक्षण केंद्र, सहकारीसंघ, 1.20

  • वाणिज्य कर कार्यालय, सीएंडडीएस, 30.48

  • सहनोल, गोधा वकलाई बालिका छात्रावास, यूपीसिडको, 5.10

  • अलहदादपुर स्पोट्र्स स्टेडियम, यूपीकार्पोरेशन, 6.10

  • चुनाव से जोड़करदेखा जा रहाहै सीएम कादौरा

सीएम केमंडलीय स्तरीय इस दौरेको निकाय चुनावसे जोड़ करदेखा जा रहाहै। माना जारहा है कि 446 करोड़ की सौगातसे वह आगामीनवंबर-दिसंबर मेंप्रस्तावित निकाय चुनाव केलिए सियासी रोडमैप तैयार करेंगे।इसी लिए पार्टीपदाधिकारियों व वजनप्रतिनिधियों के साथअगल से बैठकप्रस्तावित की गईहै। 31 प्रबुद्धजनों के साथबैठक करेंगे। इसमेंभी निकाय चुनावकी स्थिति कोटटोला जाएगा। जिलेमें कुल 19 निकायोंमें चुनाव होनाहैं। इनमें नगरनिगम, दो नगरपालिका व 16 नगरपंचायत शामिल हैं।

सातनगर पंचायतों मेंपहली बार चेयरमैनव सभासद केलिए मतदान होनाहै। भाजपा समेतसभी राजनीतिक दलइस चुनाव कीतैयारियों में जुटगए हैं। 2017 केनिकाय चुनाव मेंबसपा प्रत्याशी मो. फुरकान ने लगातारचार बार सेमेयर की कुर्सीपर काबिज भाजपाको अपदस्थ करदिया था। ऐसेमें भाजपा इसबार अधिक मजबूतीसे तैयारी कररही है। 2024 मेंलोकसभा चुनाव भी हैं।

1 view0 comments

Commentaires


bottom of page