google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भाजपा गांव-बस्तियों में चलाएगा संपर्क अभियान, 75 सीटों पर कब्जा करना लक्ष्य


लखनऊ, 4 सितंबर 2022 : भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की 80 में से 75 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए बिसात बिछा दी है। नए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष की नियुक्‍ति के बाद भाजपा के मिशन 2024 को लेकर तैयारियां और तेज हो गई है। गांव-बस्तियों में पार्टी की छवि को मजबूत करने के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा अब जन संपर्क अभियान चलाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से संविधान दिवस 26 नवंबर तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें निर्मल ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव, मोहल्ले, गलियों, व बस्तियों में संपर्क करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग से भेंट करके पार्टी की नीति तथा भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों पर चर्चा करेंगे। मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के लिए 6 सितंबर को छह क्षेत्रों की बैठक करेंगे।

काशी क्षेत्र की बैठक वह स्वयं (संजय निर्मल), ब्रज क्षेत्र की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र की बैठक प्रदेश महामंत्री मुंशीलाल गौतम, अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, कानपुर क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री रामलखन रावत और गोरखपुर क्षेत्र में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही मोर्चा 8, 9 व 10 सितंबर को सभी जिलों में ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान की बैठकें होंगी, जिनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जनप्रतिनिधि, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र व जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे।

3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0