google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम प्रयागराज के सिराथू से लड़ेंगे चुनाव


लखनऊ, 15 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस के सपा-रालोद गठबंधन और फिर बसपा की सूची आने के बाद सभी की निगाह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची पर लगी थी। भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अभी तक कुल 107 सीटों पर प्रत्याशी पर नाम घोषित किया है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इसके साथ इस बार 21 नए पार्टी प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा धमाका किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पार्टी ने सभी अनुमान को फेल कर दिया है। उनको गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया गया है। माना जा रहा था कि पार्टी योगी आदित्यनाथ को रामनगरी अयोध्या ने चुनाव लड़ाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया है। केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में अपनी चिरपरिचित सिराथू से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में पहले तथा दूसरे चरण के चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम जारी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट (251) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शनिवार को तय हो गई है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से उतारने की तैयारी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि पहले तथा दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची आज जारी हो गई है। पहले चरण की 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 57 सीट के 48 प्रत्याशियों के नाम को फाइनल किया गया है। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी घोषित की गइ है। भाजपा ने लखनऊ के साथ ही नई दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर काफी मंथन किया है। धर्मेन्द्र प्रधान के साथ भाजपा मुख्यालय के प्रभारी राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सूची जारी की।

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक


- सबका साथ सबका विकास : यह भाजपा की सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, गऱीबों, सामान्य वर्गों की बराबर भागीदारी की सूची है। हम ने हर वर्ग को समान भागीदारी का अधिकार दिया है। यह सूची सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की जीवंत उदाहरण है।

-107 में से 68 प्रतिशत सीटों में 44 पर ओबीसी, 19 पर एससी और दस पर 10 महिलाओं को उतारा गया है।

सामान्य सीट पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को टिकट।

- भाजपा की सूची में युवा और नए चेहरों को भी जगह दी गयी है।

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी।

- उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू, प्रयागराज से भाजपा प्रत्याशी।


बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बात


-107 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

-63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया

20 जगहों पर उम्मीदवार बदले गये

-21 नये उम्मीदवारों को टिकट दिया

-10 महिलाओं को टिकट

-44 ओबीसी

-19 एससी

-10 महिलाएँ


विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी


विधानसभा क्षेत्र - उम्मीदवार का नाम

गोरखपुर शहर योगी आदित्यनाथ

सिराथू केशव प्रसाद मौर्य

कैराना मृगांका सिंह

थाना भवन सुरेश राणा

शामली तेजेंद्र सिंहनिर्वाल

बुढ़ाना उमेश मलिक

चरथावल सपना कश्यप

पुरकाजी (अ.जा.) प्रमोद उटवाल

मुजफ्फरनगर कपिलदेव अग्रवाल

खतौली विक्रम सैनी

मीरापुर प्रशांत गुर्जर

सिवाल खास मनेंद्र पाल सिंह

सरधना संगीत सोम

हस्तिनापुर (अ.जा.) दिनेश खटिक

किठौर सत्यवीर त्यागी

मेरठ कैंट अमित अग्रवाल

मेरठ दक्षिण कमल दत्त शर्मा

छपरौली सहेंद्र सिंहरमाला

बड़ौत कृष्णपाल सिंहमलिक

बागपत योगेश धामा

लोनी नंद किशोर गुर्जर

मुरादनगर अजित पाल त्यागी

साहिबाबाद सुनील शर्मा

गाजियाबाद अतुल गर्ग

मोदी नगर डा. मंजू सिवाच

धौलाना धर्मेश तोमर

हापुड़ (अ.जा.) विजय पाल आढ़ती

गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंहतेवतिया

नोएडा पंकज सिंह

दादरी तेजपाल सिंहनागर

जेवर धीरेंद्र सिंह

सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह

बुलंदशहर प्रदीप चौधरी

स्याना देवेंद्र सिंहलोधी

अनुपशहर संजय शर्मा

डिबाई सीपी सिंह

शिकारपुर अनिल शर्मा

खुर्जा (अ.जा.) मीनाक्षी सिंह

खैर (अ.जा.) अनूप प्रधान वाल्मीकि

बरौली ठाकुर जयवीर सिंह

अतरौली संदीप सिंह

छर्रा रवींद्र पाल सिंह

कोल अनिल पारासर

इगलास (अ.जा.) राजकुमार सहयोगी

छाता चौधरी लक्ष्मी नारायण