google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-भाजपा ने यूपी को दिया भय और भूख का समाधान


बाराबंकी, 13 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौथे तथा पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। राजनाथ सिंह ने रविवार को बाराबंकी के रामनगर के साथ हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की। इसके बाद वह रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में रैली करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के हैदरगढ़ में काफी देर तक रुके। यहां पर उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी दिनेश रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने रामनगर के यूनियन इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी विधायक शरद कुमार अवस्थी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भय तथा भूख का बड़ा समाधान दिया है। भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण के संकट में देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त में राशन की व्यवस्था की। इसके साथ ही साथ लोगों को छत भी मुहैया कराई गई है। सरकार ने जरूरतमंदों को आवास देने के साथ मुफ्त में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0