google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, 47 पर पहुंचेंगे 400 का दावा करने वाले


मेरठ, 8 फरवरी 2022 : मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव कैथवाडी में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 400 का दावा करने वाले 47 पर पहुंचेंगे। 2019 में सब एक साथ हो गए थे। लेकिन मोदी जी को नहीं रोक पाए। 2017 में भाजपा की जीत पर विरोधियों को विश्वास नहीं हुआ।

'2022 में भी कमल खिलेगा'

उप मुख्यमंत्री ने कहा, इस बार चुनाव में 100 में से 60 हमारा और 40 में भी बंटवारा है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बाद अपने मत का प्रयोग जरूर करें। पहले भी सिवालखास में कमल खिला था, 2022 में भी कमल खिलेगा। डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

6 views0 comments
bottom of page