google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मिशन 2024: मंत्री रहे सैनी से लेकर RLD के पूर्व सांसद तक कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन


ree

लखनऊ, 23 जुलाई 2023 : विपक्षी दलों में भाजपा की सेंधमारी का अभियान जारी। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, रालोद नेता व पूर्व सांसद राजपाल सैनी, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट की पूर्व विधायक और सपा नेता सुषमा पटेल, पूर्व मंत्री व सपा नेता जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, जौनपुर की केराकत सीट के पूर्व विधायक गुलाब सोनकर, वाराणसी से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी और 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव, कांग्रेस में रहे राजीव बख्शी समेत विभिन्न दलों के कई अन्य नेता भाजपा में शामिल।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0