google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

नवीनमंडी ऐप : भारत का अत्याधुनिक कृषि व्यापार मंच जहां किसान काटते हैं नोटों की फसल



दिल्ली के आर्यन शर्मा की कहानी सुनने से पहले पहले जरा रुकिए और......


सोच कर बताइये - वो कौन सी फैक्ट्री है जो इंसान के पैदा होने के साथ शुरु होती है और दुनिया से जाने पर अपने आप बंद हो जाती है।


जवाब है – धरती पर मौजूद हर प्राणी का पेट। पैदा होने के साथ ही आहार की आवश्यकता शुरु होती है और धरती से जाने के बाद हमारे पेट की चक्की अपने आप बंद हो जाती है।



जीवन की पूरी जंग इस पेट रुपी फैक्ट्री की रसद को पूरा करने की प्राथमिकता से शुरु होती है और फिर अलग अलग स्तरों पर भौतिकता के संसाधनों में उलझती-सुलझती रहती है।


नया भारत नए नजरिए से आकार लेगा। इस बात को 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय नरेंद्र मोदी बखूबी जानते थे। इसलिए सरकार ने दो बातों पर खास जोर दिया। पहला खेती-किसानी और दूसरा तकनीक का भरपूर इस्तेमाल।



किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ ही नित नए उपक्रम यानी स्टार्टअप बदलते भारत की नई पहचान हैं। भारत कृषि प्रधान देश है इसलिए देश तभी बदलेगा जब देश के किसान की हालात बदलेंगें।


इस बात को सरकार के साथ साथ देश के नौजवान और खास तौर से कुछ नया करने की चाह रखने वाले युवा बखूबी समझ रहे हैं।



ये कहानी किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिल्ली के आर्यन शर्मा की है। आर्यन IIT मद्रास के छात्र हैं और NSUT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी कर रहे हैं। आर्यन ने इस बात को बहुत गहराई से समझा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलता जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार नहीं हो पाता। आर्यन ने एक ऐसा ऐग्रीटेक एप तैयार किया है जिससे किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिल सके।



आर्यन शर्मा, निदेशक, नवीनमंडी ऐप

आर्यन शर्मा ने अप्रैल 2022 में नवीनमंडी ऐप की शुरुआत की। नए स्टार्टअप की सबसे बड़ी समस्या थी भरोसे की। किसानों और व्यापारी का पहला सवाल ही होता था कि कंपनी पर कैसे भरोसा करें? जब इसका संतोषजनक जवाब किसानों और व्यापारी को दिया गया, तो फिर आगे की डगर आसान हो गयी।


कंपनी के बिज़नेस मॉडल पर भरोसा जताते हुए पूर्व बैंकर और वर्तमान में कंपनी की निदेशक सुनीता शर्मा का कहना है कि नवीनमंडी ऐप हजारों से अधिक भरोसेमंद व्यापारियों को पूरे भारत के मंडी डीलरों के साथ सर्वोत्तम कीमतों पर प्रीमियम कृषि वस्तुओं को खरीदने और बेचने में सक्षम बनाता है। क्रेडिट सीमा और अग्रिम भुगतान विकल्पों सहित संपूर्ण कृषि व्यवसाय सेवाएं इस ऐप के जरिए प्राप्त की जा सकती हैं।


क्या है नवीनमंडी ऐप



सुनीता शर्मा, निदेशक, नवीनमंडी ऐप

नवीनमंडी ऐप आसान शब्दों में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कृषि उत्पाद खरीदने और बेचने वालों को मिलाता है। इसके जरिये खरीदारों और विक्रेताओं, दोनों को, बेहतर दाम पर फल, सब्ज़ी आदि मिलते हैं। इस प्लेटफार्म पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और ग्राउंड सर्वे के आधार पर खरीदारों और विक्रेताओं को रेटिंग मिलती है। इस रेटिंग के आधार पर व्यापारी, होलसेलर और फ़ूड प्रोसेसर आदि कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ किसानों को भी उनकी फसल का बेहतर दाम मिलता है।


इसके अलावा नवीनमंडी ऐप ने कई वित्तीय संस्थाओं जैसे बैंक और NBFC के साथ भी करार किया है। जिसके चलते खरीदार और विक्रेता, अपनी रेटिंग के अनुसार क्रेडिट सीमा भी ले सकते हैं। नवीनमंडी ऐप की सबसे खास बात है कि किसी भी किसान या विक्रेता से कोई कमीशन नहीं लिया जाता है। नवीनमंडी को कमाई वित्तीय संस्थाओं और क्रेता के साथ हुए करार से होती है।



कई भाषाओं में काम करता है ऐप


नवीनमंडी ऐप हिंदी समेत कई स्थानीय भाषाओं का विकल्प अपने ग्राहकों को देता है। फिलहाल, नवीनमंडी ऐप के ग्राहक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड सरीखे राज्यों से हैं। नवीनमंडी ऐप प्लेटफॉर्म का मकसद है, किसानों और खरीदारों, दोनों का फायदा।


टीम स्टेट टुडे



bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0