google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राजनाथ की सभा में उठी 'सेना भर्ती की आवाज'..जानें- रक्षामंत्री ने क्या दिया जवाब


देवरिया, 23 फरवरी 2022: भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करने देवरिया पहुंचे रक्षामंत्री को कुछ क्षण के लिए असहज स्‍थ‍िति का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया वैसे ही भीड़ की तरफ से आवाज आई कि सेना में भर्ती शुरू कराइए। राजनाथ सिंह इसका तुंरत उत्‍तर दिया और कहा कि शीघ्र शुरू कराएंगे। इसके बाद युवक शांत हो गए। एक दिन पूर्व गोरखपुर में भी राजनाथ सिंह की रैली में इस तरह की मांग उठी थी।

सपा सरकार में माफिया के कहने पर अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे

देवरिया जिले के ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज भलुअनी में भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि अटलजी की सरकार को भी आपने देखा है।राजीव गांधी ने कहा था कि क्या करें 100 पैसा भेजता हूं,नीचे नीचे आते आते 15 पैसा पहुंचता है। इस चुनौती को प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वीकार किया। अब सीधे खाते में 100 का 100 पैसा पहुंचता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के कार्य काल देखा है, माफिया के कहने पर अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे। योगी सरकार में ऐसा नहीं है।

अब पूरी दुनिया भारत की सुन रही है

उन्‍होंने कहा कि पहले दुनिया के मंच जब भारत बोलता था तो कोई सुनता नहीं था। आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। शहीदों को गृहमंत्री रहते हुए हमने कंधा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ बैठकर दस मिनट में निर्णय लिया। पाकिस्तान को सबक सिखाया। भारत माता का मस्तक झुकने नहीं देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज यूपी में सज्जनों को भय नहीं, दुर्जनों की खैर नहीं। समाजवादी वह होता है। जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिलाए। सच्चे समाजवादी और राष्ट्रवादी हम हैं। कहा कि सपा और बसपा को भी भी देखा है किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न लगे हों। सिंह ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते। हम समाज और देश बनाने के लिए करते हैं।

Commentaires


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0