google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शिवपाल का ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता


लखनऊ, 16 सितंबर 2022 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए नगरीय निकाय चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। इसमें किसी भी दल से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रगतिशील समाजवाद और समावेशी राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ेगी। राम के नाम पर विभाजन व नफरत की राजनीति की इजाजत किसी को नहीं है।सपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि हम जातीय व आर्थिक जनगणना की सिफारिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो आर्थिक नीतियां बनें वे पारदर्शी व प्रभावशाली होनी चाहिए।इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इस पर प्रदेश कार्यकारिणी ने नौकरशाही को जवाबदेह, पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने की मांग की। कार्यकारिणी ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर निर्णय का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया है।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने भी जातीय व आर्थिक जनगणना कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

उन्होंने प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में पिछड़ापन, आर्थिक असंतुलन व बढ़ते कर्ज के लेकर चिंता जताई। कहा देश की प्रति व्यक्ति आय 1.49 लाख रुपये है जबकि प्रदेश में आय 81,398 रुपये है। प्रदेश प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में 32वें स्थान पर है।मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद सदैव से समावेशी व उदार रहा है। सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पर चिंतन-मंथन करने के बाद तय किया गया कि प्रसपा अपने राजनीतिक सिद्धांत पर अडिग रहेगी। बैठक का संचालन प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया।

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0