google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सपा की तिरंगा यात्रा पर शिवपाल सिंह यादव ने कसा तंज


लखनऊ, 6 अगस्त 2022 : प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब सपा के खिलाफ भी मुखर होने लगे हैं। हालही में सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह यादव ने एक ट्वीट किया था, जिसपर शिवपाल ने जवाब दिया है।

जसवंतनगर स्थित आवास पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के ट्वीट 'सपा ने हमेशा आजम खान के लिए लड़ाई लड़ी है...' पर सवाल सामने आने पर कहा है कि जिनकी बात आप कर रहे हैं, ये बहुत छोटे लोग हैं और इनको हमने सिखाया है। हमारा ट्वीट गलत नहीं है, मुझे जो दिखा वही तो मैंने कहा है, मैंने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने तिरंगा यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि समाजवादी पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है, उसकी बात हमसे मत करिए.., उन्हीं से पूछिए। हम लोग 15 अगस्त को 22 साल से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, इस बार फिर निकालेंगे। राष्ट्रीय ध्वज घर-घर पहुंचे, यह सभी का दायित्व है।

आवास से वह सीधे एसएसपी जय प्रकाश सिंह से मिलने पहुंचे और जन शिकायतों को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुईं हैं, इनका खुलासा होना चाहिए। अगर पुलिस सही से सुनवाई करे तो उनके पास फरियादी नहीं आएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुनवाई हो ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

2 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0